सवीना में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद किन किन इलाको के लोगों की होगी कोरोना स्क्रीनिंग ?
2 मई 2020 के दिन उदयपुर के सवीना इलाके में 28 वर्षीय कोरोनावायरस महिला मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के इलाके के लोगों की कोरोनावायरस स्क्रीनिंग का विस्तृत प्लान बनाकर तैयारियां शुरू कर दी है ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी गिर्वा द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार कोरोनावायरस एक महिला के घर के आस-पास 1 किमी से 5 किमी एरिया में सर्वे अथवा स्क्रीनिंग का काम किया जाएगा ।
1 किमी में आने वाले क्षेत्र
दत्तात्रेय आश्रम, चित्रकूट नगर सवीना, समता नगर ,सूर्या नगर, तीतरडी संपूर्ण, नया घर, प्रेम नगर ,गदेलाफ़ला, तितरडी मगरा,सैंट मैरिज स्कूल वाला एरिया,गोकुल विलेज, आरकेपुरम,मेलडी माता मंदिर का सम्पूर्ण एरिया,बरकत कॉलोनी, मुर्शिद नगर,वर्मा कॉलोनी, डी ब्लॉक सेक्टर 9,विजय सिंह पथिक नगर, क्रिस्टल प्लाजा
1-3 किमी में आने वाले क्षेत्र
सवीना PHC एरिया,ज्योति नगर,विनायक नगर,रोशन जी की बाड़ी, नेला सम्पूर्ण एरिया, अम्बा माता घाटी, CA सर्किल, सेक्टर 9,सवीना मंडी, VIP कॉलोनी
3-5 किमी में आने वाले क्षेत्र
बलीचा सम्पूर्ण गाँव, देवाली,दक्षिण विस्तार, जीवन तारा,गवरी चौक, खेजड़ा, धोल की पाटी, डाकण कोटड़ा, कुकर मगरा, गोवर्धन विलास गाँव, ट्रांसपोर्ट नगर,मार्वल वाटर पार्क एरिया, गीतांजलि हॉस्पिटल तक कि सम्पूर्ण कॉलोनी, सेक्टर 14,RHB कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, सेक्टर 7,11 और सेक्टर 13