उदयपुर की कुराबड़ और नयागांव उप तहसीलों को नई तहसीलों में क्रमोन्नत करने को मंजूरी
जयपुर, 09 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर जिले की कुराबड़ और नयागांव उप तहसीलों को नवीन तहसीलों के रूप में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों में आसानी होगी। नवीन तहसील कुराबड़ में 6 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 24 पटवार मण्डल एवं 107 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। इसी प्रकार, नयागांव तहसील में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 18 पटवार मण्डल एवं 88 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने उदयपुर जिले की कुराबड़ और नयागांव उप तहसीलों को नवीन तहसीलों के रूप में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति दी है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk