प्रदेश में 6 नए उप परिवहन कार्यालय खोलने स्वीकृति, 3 नए जिला परिवहन कार्यालय भी खुलेंगे
जयपुर, 3 जून। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया परिवहन विभाग से संबंधित कार्यों के लिए आमजन को और अधिक राहत मिलने वाली हैं। लाइसेंस, वाहनों के पंजीयन, अनुज्ञापत्र (परमिट) सहित अन्य परिवहन कार्यों के लिए उन्हें अब ज्यादा दूर नहीं जाना होगा। प्रदेश में सड़क सुरक्षा में भी और अधिक प्रयास किये जा सकेंगे। परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को प्रदेश में 6 नए उप परिवहन कार्यालय और 3 जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) खोलने की स्वीकृतियां जारी की गई हैं। अब जल्द ही कार्यालय शुरू हो जाएगें।
परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में नए परिवहन कार्यालय खोलने की घोषणा की गई थी। परिवहन विभाग द्वारा घोषणा की क्रियान्विति के लिए स्वीकृतियां जारी कर दी गई हैं। परिवहन मंत्री ने बताया कि स्वीकृतियों के बाद अब प्रदेश में 57 जिला परिवहन कार्यालय और 29 उप परिवहन कार्यालय हो गए हैं।
परिवहन आयुक्त महेंद्र सोनी ने बताया कि नए उप परिवहन कार्यालयों में जल्द ही काम शुरू हो जायेगा। इससे परिवहन संबंधित कार्यों के निस्तारण में अधिक तेजी आयेगी।
3 नए जिला परिवहन कार्यालय
1- उप परिवहन कार्यालय को जिला परिवहन कार्यालय, पोकरण में क्रमोन्नत किया गया हैं। इस कार्यालय का क्षेत्राधिकार पोकरण एवं भणियाना तहसील क्षेत्र हैं। पोकरण को पंजीयन कोड RJ55 आवंटित किया गया है।
2- सादुलशहर में नवीन जिला परिवहन कार्यालय खोला गया है। कार्यालय का क्षेत्राधिकार सादुलशहर तहसील क्षेत्र है। पंजीयन कोड RJ56 आवंटित किया गया है।
3- सुमेरपुर उप परिवहन कार्यालय को जिला परिवहन कार्यालय में क्रमोन्नत किया गया हैं। कार्यालय का क्षेत्राधिकार सुमेरपुर, बाली, रानी एवं देसुरी उपखंड क्षेत्र हैं। पंजीयन कोड RJ57 आवंटित किया गया है।
6 नए उप परिवहन कार्यालय
1- रावतभाटा- क्षेत्राधिकार रावतभाटा तहसील क्षेत्र। लाइसेंस कोड RJ09A
2- जैतारण- क्षेत्राधिकार जैतारण एवं रायपुर उपखंड क्षेत्र। लाइसेंस कोड RJ22C
3- कुचामन सिटी- क्षेत्राधिकार कुचामन तहसील क्षेत्र। लाइसेंस कोड RJ37C
4- खाजूवाला- क्षेत्राधिकार खाजूवाला, पूगल एवं छतरगढ़ उपखंड क्षेत्र। लाइसेंस कोड RJ07C
5- कामां- क्षेत्राधिकार कामां व पहाड़ी उपखंड क्षेत्र। लाइसेंस कोड RJ05B
6- चाकसू- क्षेत्राधिकार चाकसू एवं कोटखावदा तहसील क्षेत्र। लाइसेंस कोड RJ14E

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk