कोविड प्रबंधन के लिए राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति,जानिए नंबर !
जयपुर, 25 अप्रेल। प्रदेश में कोरोना स्थिति के बेहतर प्रबंधन के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नियुक्त नोडल अधिकारियों में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सम्मलित है। इनके साथ एक-एक सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है जो कि कोविड मैनेजमेंट के बेहतरीन संचालन के लिए वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग करेंगे।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ महाजन में इस सबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि राज्य के मंत्रियों, सांसदो व विधायकों से प्राप्त समस्याओं व परिवेदनाओं के निराकर के लिए एन एल मीणा (शासन सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, मोः 9414775223) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमित मृतकों को कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार हो इसके लिए भवानी सिंह देथा (शासन सचिव, स्थानीय निकाय विभाग, मोः 9414320130) नोडल अधिकारी रहेंगे।
चिकित्सा सचिव ने बताया कि ऑक्सीजन की उपलब्धता, मांग व आपूर्ति के पर्यवेक्षण व सतत आपूर्ति के लिए अरुण गर्ग (अतिरिक्त आयुक्त, दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कॉरिडोर, मोः 9829143888) को नियुक्त किया गया है। जबकि टेली मेडिसन सुविधा के बेहतर मैनेजमेंट के लिए प्रीतम बी यशवंत (आयुक्त, विभागीय जांच, जयपुर, मोः 9636991122) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपखंड स्तरीय व ग्राम पंचायत स्तरीय कोर ग्रुप के साथ बेहतर समन्वय के लिए के के पाठक (शासन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, मोः 9413389090) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य में एम्बूलेंस सेवा का उपयोग सही प्रकार से किया जा सके इसके लिए मुक्तानंद अग्रवाल (रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग, मोः 9468585123) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
महाजन ने बताया कि जबकि अस्पतालों के फील्ड पर्यवेक्षण के लिए संदेश नायक आयुक्त, कॉलेज शिक्षा, मोः 8764038291), ओ पी बुनकर निदेशक, सामाजिक न्याय व आधिकारिता विभाग, मोः 9414244278), डॉ भंवर लाल (राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान, मोः 8890463332) व निशांत जैन (निदेशक, पर्यटन विभाग, मोः 9412700922) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कोविड महामारी के दौरान मीडिया प्रबंधन के लिए पुरुषोत्तम शर्मा (निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, मोः 9829600225) को नियुक्त किया गया है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk