Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / सुगम्य भारत ऎप पर शिकायतों के निवारण हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

clean-udaipur सुगम्य भारत ऎप पर शिकायतों के निवारण हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
News Agency India February 01, 2021 02:03 PM IST

सुगम्य भारत ऎप पर शिकायतों के निवारण हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

जयपुर, 9 फरवरी। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर प्रदेश के सार्वजनिक भवनों में सुगम्य वातावरण उपलब्ध कराने तथा सुगम्य भारत ऎप पर सार्वजनिक भवनों के संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण एवं मॉनीटरिंग हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।

मुख्य सचिव निरंजन आर्य की ओर से इस संबंध में जारी आदेशानुसार राज्य स्तर पर प्रत्येक विभाग के अतिरिक्त/प्रमुख अथवा शासन सचिव स्तर के अधिकारी, जिला स्तर पर प्रत्येक जिले के जिला कलक्टर तथा नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका क्षेत्रों में आयुक्त/अधिशाषी अधिकारी, नोडल अधिकारी होंगे। उल्लेखनीय है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रलय, भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर सुगम्य वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुगम्य भारत ऎप लॉन्च किया है। ये ऎप विशेष योग्यजनों, वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, किसी बीमारी के कारण अस्थाई निःशक्तता से प्रभावित व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु बनाया गया है। सुगम्य भारत ऎप पर सार्वजनिक स्थलों की फोटो लेकर प्रभावित नागरिकों द्वारा अपलोड की जा सकती है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS