Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / एक और सबसे सस्ती स्वदेशी वैक्सीन जल्द आएगी भारत में !

एक और सबसे सस्ती स्वदेशी वैक्सीन जल्द आएगी भारत में !
News Agency India June 02, 2021 12:30 AM IST

एक और सबसे सस्ती स्वदेशी वैक्सीन Corbevax जल्द आएगी भारत में !

भारत के लिए कोरोना वैक्सीन के मामलें में जल्द ही एक और स्वदेशी कोरोना वैक्सीन आने वाली है।सूत्रों के अनुसार हैदराबाद स्थित बायोलॉजिलक ई की वैक्सीन Corbevax के थर्ड फेज का क्लीनिकल ट्रायल आखिरी दौर में पहुँच गया है और जुलाई तक इस ट्रायल के खत्म होने की संभावना भी है। इस वैक्सीन के देश सबसे सस्ती कोरोना वैक्सीन होने के कयास है जो कोविशील्ड से भी सस्ती हो सकती है। केंद्र सरकार ने Corbevax की 30 करोड़ डोज के लिए 15000 करोड़ रुपये का अडवांस पेमेंट दे दिया है।

कैसे कोरोना वायरस के एक खास हिस्से से बनायी गयी है Corbevax वैक्सीन

बायोलॉजिकल ई कंपनी की कोरोना वैक्सीन Corbevax कोरोना वायरस यानी SARS-CoV2 के एक खास हिस्से स्पाइक प्रोटीन से बनी है। वायरस की बाहरी सतह पर मौजूद स्पाइक प्रोटीन उसे शरीर की कोशिका में घुसने में मदद करता है। कोशिका में एक बार घुसने के बाद वायरस व्यक्ति को संक्रमित कर बीमार कर देता है। लेकिन अगर सिर्फ स्पाइक प्रोटीन शरीर में घुसे तो यह कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। जब स्पाइक प्रोटीन को शरीर में इंजेक्ट किया जाता है तो हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को ऐसा लगता है कि किसी वास्तविक वायरस ने हमला किया है। इसके बाद शरीर एंटीबॉडी का उत्पादन करना शुरू कर देते हैं और ये एंटीबॉडी संक्रमण से बचाव करने में शरीर की मदद करते है। इसके बाद कभी असल वायरस से शरीर का सामना होता है तो इम्यून सिस्टम की टी-लिम्फोसाइंट्स सेल उसे पहचान लेती है और तुरंत ही बी-लिफोसाइट्स ऐक्टिवेट हो एंटीबॉडी का उत्पादन शुरू कर देती है।

Corbevax एक पुनः संयोजक प्रोटीन प्लेटफॉर्म का उपयोग करता है, जिसका उपयोग वर्तमान में भारत में किसी अन्य वैक्सीन द्वारा नहीं किया जाता है। पुनः संयोजक प्रोटीन वैक्सीन से SARS-CoV-2 यानी कोरोना वायरस के विशिष्ट भाग को लक्षित करने की उम्मीद है, जो शरीर को एक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को ट्रिगर करने में मदद कर सकता है, इसमें इसकी सतह पर स्पाइक प्रोटीन होता है।

यह भी डबल डोज वाली वैक्सीन है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS