27 जनवरी 2022 : 26 जनवरी को जब पूरा भारत गणतंत्र दिवस मना कर एक-दूसरे को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहा था, उसी दरम्यान आंध्र प्रदेश की गुंटूर पुलिस ने गणतंत्र दिवस के मौके पर 'जिन्ना टॉवर' पर तिरंगा फहराने की कोशिश कर रहे हिंदू वाहिनी सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ लोगों ने जिन्ना टावर पर तिरंगा फहराने की कोशिश की। जिन्ना टावर पर तिरंगा फहराने से रोकने आई पुलिस की जोर जबर्दस्ती के बीच तिरंगा फटते फटते रह गया।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की बर्बरता के ख़िलाफ़ लोग नाराज होकर पोस्ट करने लगे। वीडियो में हिंदू वाहिनी के सदस्य हाथों में तिरंगा लिए नजर आए और पुलिस बल प्रयोग करती दिखायी दे रही हैं।
Mr @ysjagan, entire Nation wants to Know from you whether Jinna Circle in Guntur of Andhra Pradesh is part of Republic of India or not? #RepublicDay pic.twitter.com/Ibx7Lz5CNz
— Sunil Deodhar (@Sunil_Deodhar) January 26, 2022
जिन्ना टावर पर पहुंचे लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारे लगा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने टावर के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी है और बैरियर लगा दिए हैं ।
अपने ही देश में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति नहीं दिए जाने से सोशल मीडिया यूज़र्स के साथ आम लोगों में काफी नाराजगी हैं। सोशल मीडिया यूजर्स गणतंत्र दिवस के मौके पर 'जिन्ना टॉवर' पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश कर रहे भारतीय नागरिकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठा रहे हैं।