अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक,पाकिस्तान समर्थित नारों का प्रयोग !
अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट जो कि सोशल मीडिया पर पॉपुलर है,सोमवार को एक तुर्की हैकर ने हैक कर लिया था। हैकर्स ने अमिताभ बच्चन की डिस्प्ले पिक्चर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ बदल दिया और बायो को "एक्टर ... के साथ संशोधित किया। अच्छा तो कम से कम कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं !! लव पाकिस्तान"। अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट अब डिलीट कर दिया गया है।
एक ट्वीट में हैकरों ने भारत के लिए भी अच्छी भाषा का प्रयोग नहीं किया ।
ट्वीट में लिखा है: "भारतीय राज्य, जो रमजान के महीने में उपवास करने वाले मुसलमानों पर निर्दयता से हमला करता है, इस उम्र में उम्म मुहम्मद पर हमला कर रहा है! भारतीय मुसलमानों को अब्दुलहमीद द्वारा हमें सौंपा जाता है।"
हैकर ने इमरान खान की दो छवियों को भी कैप्शन के साथ पोस्ट किया: "लव इमरान खान"। ट्वीट में पाकिस्तान और तुर्की के झंडे के इमोजीस भी लगाए गये थे । अब सभी ट्वीट्स अमिताभ बच्चन के ट्विटर अकाउंट से हटा दिए गए हैं।
हैकर ने विशेष रूप से लिखा है कि तुर्की आक्रमणकारी अलाउद्दीन खिलजी एक बर्बर हमलावर नहीं था, जैसा कि शाहिद की फिल्म पद्मावत में दर्शाया गया है।