अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई
जयपुर 23 सितम्बर । राज्य में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गई है।
शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत लागू इस योजना का लाभ प्रदेश के अधिक से अधिक छात्र उठा सकें, इसके लिए अधिकतम को अवसर प्रदान करने हेतु आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। अब तक राज्य में अनु.जाति, जनजाति, विशेष पिछडा वर्ग, आर्थिक पिछडा वर्ग, अति पिछडा वर्ग के 2659 छात्रों द्वारा आवेदन किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों को छात्र जिस महाविद्यालय में अध्ययनरत है, उस महाविद्यालय द्वारा गहन जांच कर संबंधित जिला समाज कल्याण अधिकारियों (स्वीकृृतकर्ता अधिकारी) को भिजवाया जायेगा। स्वीकृृतकर्ता अधिकारियों द्वारा शिक्षण संस्थाओं से प्राप्त परिपूर्ण आवेदन पत्रों की ऑनलाइन स्वीकृृति कर निर्धारित राशि का भुगतान छात्रों के खाते में डीबीटी द्वारा किया जाएगा।
योजनान्तर्गत जिला मुख्यालयों पर संचालित समस्त स्नातक एवं स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालयों में केवल शैक्षणिक पाठ््यक्रमों में अध्ययनरत छात्र (बालक) जो घर से दूर रहकर अन्य स्थान पर कमरा किराये पर लेकर (पेइंग गेस्ट के रूप में) अध्ययन करते हैं उन छात्रों हेतु आवास, भोजन एवं बिजली-पानी इत्यादि सुविधाओं हेतु पुनर्भरण राशि के रूप में 2000 रुपये प्रतिमाह प्रतिवर्ष (अधिकतम 10 माह हेतु) दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि योजनान्तर्गत अनु. जाति के 1500, अनु.जनजाति के 1500, अन्य पिछडा वर्ग के 750, अति पिछडा वर्ग के 750 एवं आर्थिक पिछडा वर्ग के 500 विद्यार्थियों को लाभ दिया जाएगा।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en