वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर दिखी चिताओं के ऊपर अद्भुत आकृतियां
जब भी मैंने, @ghatwalk पर, मणिकर्णिका महातीर्थ के फ़ोटो लिए, तो कुछ ना कुछ अलग ही दिखा। ईश्वर ही जाने, अपनी माया। पहली फ़ोटो, पिछले वर्ष की है और दूसरी कल की। pic.twitter.com/dWQp1m0fSV
— Vijaya Nath Mishra (@DrVNMishraa) October 6, 2021
वाराणसी के महाशमशान मणिकर्णिका घाट पर पिछले दिनों जलती चिताओं के ऊपर अद्भुत आकृतियां दिखने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।वाराणसी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट के साथ कई किवदंतियां और रहस्य भरी कहानियाँ जुड़ी हुई हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां जिसका भी दाह संस्कार होता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। उसकी आत्मा को जीवन मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है। दुनिया में यह अकेली जगह है जहां चौबीसों घंटे चिताएं जलती रहती हैं। खुद काशी विश्वनाथ साल में एक दिन अपने गणों के साथ यहां जलती चिताओं के भस्म से होली खेलते हैं। नगर वधुएं भी साल में एक दिन यहां पूरी रात नृत्यांजलि पेश करती हैं।
कहा जाता है कि मणिकर्णिका घाट पर जिसका भी अंतिम संस्कार होता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है ।
इसी इसी क्रम में आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा ने जलती चिताओं की दो तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद कर ट्वीट किया। ट्वीट के साथ डॉ मिश्रा ने लिखा कि जब भी मणिकर्णिका महातीर्थ के फोटो लेता हूं, तो कुछ ना कुछ अलग ही दिखता है। उन्होंने एक तस्वीर पिछले साल की भी पोस्ट करते हुए डाली है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en