Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / सभी विभाग व उनके अधीन संस्थाएं आरटीआई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव

clean-udaipur सभी विभाग व उनके अधीन संस्थाएं आरटीआई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव
News Agency India February 01, 2021 05:15 AM IST

सभी विभाग व उनके अधीन संस्थाएं आरटीआई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव

जयपुर, 1 फरवरी। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने कहा कि सभी विभाग और उनके नियंत्रणाधीन निगम, बोर्ड, आयोग एवं स्वायत्त्शासी संस्थाएं, जो अभी तक आरटीआई पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं, वे बिना विलम्ब के पोर्टल पर रजिस्टर किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आरटीआई के तहत अब तक कितने आवेदन आए हैं, उनमें से कितने प्रकरणों का निष्पादन किस स्तर पर हुआ तथा कितने लोग संतुष्ट हुए इसका पूरा रिकॉर्ड रखा जाए।

मुख्य सचिव सोमवार को सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित आरटीआई पोर्टल पर समस्त विभागों को जोड़े जाने के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश आरटीआई लागू करने में पूरे देश में अव्वल रहा है। नागरिकों की सुविधा के लिए उन्हें इस पोर्टल के जरिये ऑनलाइन अपील करने की सुविधा दी गई है। इस सुविधा का आमजन ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें इसके लिए जरूरी है कि राज्य सरकार के सभी विभाग एवं उनके अधीन निगम, बोर्ड, आयोग एवं स्वायत्त्शासी संस्थाएं इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड हों। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के जरिये आवेदन शुल्क, प्रतिलिपि शुल्क एवं विभिन्न प्राप्तियां, इलेक्ट्रानिक माध्यम से राजकीय कोष में जमा कराने की सुविधा भी दी गई है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल लगभग 300 में से 234 विभाग, निगम, बोर्ड, आयोग, संस्थाएं रजिस्टर हो चुकी हैं।

मुख्य सचिव ने वीसी के जरिये बैठक में शामिल हुए विभागों के सचिवों से कहा कि वे अपने अपने विभाग से संबंधित बाकी रहे निगम, बोर्ड, आयोग एवं स्वायत्त्शासी संस्थाओं का पोर्टल पर शीघ्र रजिस्ट्रेशन करवाएं।

इस अवसर पर प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के प्रमुख शासन सचिव अश्विनी भगत उपस्थित थे। बैठक में वन एवं पर्यावरण विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा, कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा, शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग भवानी सिंह देथा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की शासन सचिव श्रीमती शुचि शर्मा, ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव पीसी किशन, विशिष्ट शासन सचिव गृह विभाग वी.सरवन कुमार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक नरेश ठकराल, माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक सौरभ स्वामी तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों ने वीसी के माध्यम से भाग लिया।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS