उदयपुर के 4 कोरोना पॉजिटिव हुए नेगेटिव, लोगो ने ली राहत की सांस !
उदयपुर में कोरोना महामारी को लेकर एक राहत भरी खबर आई है । विगत कई दिनों से कोरोना पॉजिटिव की संख्या उदयपुर में 4 पर स्थिर बनी हुई थी और उदयपुर चिकित्सा कर्मियों के प्रयासों की बदौलत अब इन चारों के कोरोनावायरस टेस्ट नेगेटिव आए हैं।
इसी के साथ कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम लिए जिला प्रशाषन के प्रयास रंग लाते नज़र आ रहे है।सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन की पालना सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देशन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतत प्रयास किए जा रहे है।
उदयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी के अनुसार जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी के निर्देशन में जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए योजना बनाकर प्रयास किए जा रहे हैं। संक्रमण की शिकायत पर रविवार 12 अप्रेल तक 518 लोगों के सेम्पल लिए लिए गए। इसमें से 186 लोगों के सेम्पल बार बार टेस्ट किये गये है। इस तरह प्रकार कुल मिलाकर 704 सेम्पल अब तक टेस्ट किये जा चुके है।
साथ ही अब तक जिले में मिले चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार अब भी जारी है और उदयपुर के लिए खुशी की खबर है कि चारों रोगियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और इनकी सेहत में सुधार देखा जा रहा है। इनमें से 3 रोगियों की खांसी ठीक हो चुकी है और एक को हल्की खासी की शिकायत अब भी है।