मानहानि और भड़काऊ बयानबाज़ी के बाद एज़ाज़ खान को गिरफ्तार किया मुम्बई पुलिस ने!
पिछले कई दिनों से बॉलीवुड के अभिनेता एजाज खान सोशल मीडिया पर मीडिया और नामचीन पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए विडीओ पोस्ट कर रहे थे। एज़ाज़ खान मीडिया के पत्रकारों और उनकी फैमिली को कोरोना हो जाने की दुआ भी मांग रहे है।
हद तो तब हुई जब एज़ाज़ ने देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था। कई दिनों से एज़ाज़ खान इस तरह के अलग अलग भड़काऊ बयान वाले वीडियो पोस्ट कर रहे थे। इस कारण सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ने लगी थी।
आपको बताते चले कि इससे पहले भी एज़ाज़ खान विवादों में रहे है ।खार पुलिस ने एजाज खान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153A, 117 और 121 के तहत आरोप लगाए हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब एजाज खान की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले भी एजाज खान हेट स्पीच और मॉडल संग मारपीट के चलते गिरफ्तार हो चुके हैं।