भारतीय वायुसेना का विमान चीन सीमा के नजदीक लापता!
भारतीय वायुसेना का विमान एएन-32 असम के जोरहाट से लापता हो गया है। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि विमान में चालक दल के आठ सदस्य और पाँच यात्री सवार थे।
प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने जोरहाट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश के मेनचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन कुछ समय के बाद विमान का संपर्क टूट गया। विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी से आखिरी संपर्क दोपहर एक बजे हुआ था।
विमान के तय समय पर मेनचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड पर नहीं पहुँचने पर भारतीय वायुसेना ने तलाशी का काम शुरू किया। प्रवक्ता ने बताया कि सभी उपलब्ध संसाधनों से विमान को तलाश किया जा रहा है.