पेट्रोल-डीजल के बाद अब दूध के भी बढ़ सकते है दाम !
पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें जहाँ आम आदमी का जीना मुहाल करती जा रही है तो दूसरी और सब्जियों के दाम बढ़ने से आम जनता का बजट बिगड़ा ही था कि अब दूध भी महंगा होने की खबरें आ रही है। मध्य प्रदेश के रतलाम के कुछ गांव के दूध उत्पादकों ने कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। मंगलवार को रतलाम के कालिका माता प्रांगण के राम मंदिर में हुई बैठक में करीब 25 गांवों के दूध उत्पादक शामिल हुए और निर्णय किया कि 1 मार्च से दूध के दाम 55 रुपए प्रति लीटर होंगे।
भारत में पेट्रोल-डीजल की बढ़ते दामों की वजह से दूध उत्पादकों ने ऐसा फैसला लिया है। उनका मानना है कि ट्रांसपोर्टेशन चार्ज बढ़ने के साथ साथ पशु आहार की कीमतें भी बढ़ गयी है। दूध के भाव नहीं बढ़ाने को मंजूरी नहीं मिली तो वे सप्लाई बंद कर देंगे।
