20 दिन के बाद कोरोना ने उदयपुर में दी दस्तक,02 संक्रमितों की पुष्टि
20 दिन के बाद कोरोना ने उदयपुर में फिर दस्तक दे दी है। उदयपुर में सोमवार को कोरोना संक्रमित दो रोगी सामने आने की पुष्टि सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने की है। दो मामले सामने आने से चिकित्सा विभाग तुरंत सकते में आ गया है । उदयपुर के रहने वाले पति-पत्नी पिछले महीने अपने बेटे से मिलने मुम्बई गए थे और वहां से लौटने पर उनकी तबीयत खराब थी। टेस्ट कराने पर इनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है । सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि दंपती 9 सितंबर को मुंबई गए थे और 27 सितंबर को वापिस आये थे । पति को 4 अक्टूबर को पति को सर्दी-खांसी की शिकायत हुई।
दंपत्ति में पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब नहीं है और वे होम आइसोलेशन में है। वहीं उनके पति उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा कि रोगी मुम्बई से कोरोना लेकर आए हैं। चिंता की कोई बात नहीं है । मगर हमें अब भी मास्क और सेनेटाइजर का बराबर उपयोग के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी चाहिए।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en