शास्त्री सर्किल पोस्ट ऑफिस में 17 दिन पहले आयी महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, स्थानीय प्रशासन ने नहीं करी अन्य कर्मचारियों की अब तक जाँच !
24 अगस्त 2020 की सोमवार शाम को कोरोना जाँच रिपोर्ट में डाक विभाग की एक कोरोना वॉरियर शास्त्री सर्किल डाकघर की एक महिला कर्मचारी पॉज़िटिव निकली। यह महिला कर्मचारी लगातार शास्त्री सर्किल में काउंटर पर पब्लिक डीलिंग पर काम कर रही थी। महिला कार्मिक ने गीतांजलि में भर्ती रहकर उपचार करवाया। यहां 60 अन्य और भी कर्मचारी काम करते है।
डाकघर भवन का सैनीटाइजैसन भी नगर निगम उदयपुर द्वारा 25 अगस्त मंगलवार शाम 5 बजे किया गया था। लेकिन चिकित्सा विभाग की ओर से 17 दिन बाद अब तक किसी ने अन्य कर्मचारियों की न तो कोई जाँच करवायी और न कोई भी सुध ली है। जबकि उदयपुर जिले में जनता की सबसे अधिक आवाजाही इसी डाकघर में है और लगभग हर दिन इस डाकघर में 300 के आसपास लोग आते है। सभी आगंतुकों के नाम डाकघर में रजिस्टर में दर्ज है।महिला के अलावा इस डाक घर में तैनात अन्य 60 कर्मचारी गंभीर चिंता में है।
17 दिन बीत जाने के बाद भी मेडिकल विभाग की टीम ने शास्त्री सर्किल पोस्ट ऑफिस का दौरा तक नहीं किया। उसी सप्ताह ही इस डाकघर की एक महिला एजेंट का परिवार भी पॉज़िटिव निकला था। शास्त्री सर्किल डाकघर स्टाफ 17 दिन से मेडिकल विभाग द्वारा सैंपलिंग का इंतजार कर रहे है।
डाकघर के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने के आग्रह पर बताया कि ये बात सही है कि अब तक अन्य कर्मचारियों की कोई कोरोना जाँच नही हुई है। एक बार निगम ने और एक बार डाक विभाग ने अपने स्तर पर डाकघर को सैनिटाइज जरूर करवाया है।
ऐसे में गंभीर मामला ये है कि हो सकता हो और कोई अन्य कर्मचारी भी कोरोना से संक्रमित हो सकता है और वर्तमान में असिम्प्टोमैटिक होकर अभी भी वहाँ काम कर रहा हो। अगर ऐसा है तो निश्चित तौर पर कई उदयपुर वासी कोरोना संक्रमण का शिकार हो सकते है।
रिपोर्ट : विकास बोकाड़िया
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.