Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल शुरू

clean-udaipur छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल शुरू
News Agency India July 01, 2021 01:53 PM IST

छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल शुरू

जयपुर, 7 जुलाई। राज्य में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों तथा राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में नवीन शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रवे6ा हेतु 02 सितम्बर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ0 समित शर्मा ने बताया कि राज्य में संचालित आवासीय विद्यालयों तथा राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में ऑनलाइन प्रवेश के लिए 7 जुलाई से पोर्टल पर आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। विद्यार्थियों को अधिकतम तीन छात्रावासों अथवा आवासीय विद्यालयों का ऑनलाईन चयन किये जाने की सुविधा प्रदान की गई है। ऑनलाईन आवेदन पत्र sso.rajasthan.gov.in एवं http:// SJMS.rajasthan.gov.in पर किये जा सकेंगे।

डॉ शर्मा ने बताया कि प्रवेश हेतु पात्रता के तहत विद्यार्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में प्रवेश के लिये कक्षा 6 से 12 मेें अध्ययनरत् छात्र-छात्रा को प्रवेश देय है। छात्र-छात्रा का चरित्र प्रमाण-पत्र विद्यालय के प्रधानाध्यापक या प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित होना आवश्यक है।

छात्रावास प्रवेश हेतु प्रथम वरीयता संबंधित वर्ग के बी.पी.एल. परिवार के छात्र-छात्रा को दी जायेगी। प्रवेश हेतु गत कक्षा में 40 प्रतिशत अंक अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त होने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। छात्र-छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 8.00 लाख रूपये से अधिक नहीं हो तथा जिन छात्र-छात्राओं के माता-पिता राज्य सरकार के कर्मचारी हैं एवं लेवल-11 तक (अधिकतम 8.00 लाख रुपये वार्षिक) वेतन प्राप्त कर रहे हैं, वे विभागीय छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु पात्र होंगे। पूर्व में प्रवेशित उत्तीर्ण विद्यार्थियों को गत परीक्षा की अंकतालिका SSO.rajasthan.gov.in पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। ऎसे विद्यार्थियों को वर्ष 2021-22 के लिये पुनः पृथक से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

प्रवेश हेतु प्रथम सूची 02 अगस्त को, द्वितीय सूची 18 अगस्त को एवं तृृतीय सूची दिनांक 02 सितम्बर, 2021 को जारी की जायेगी।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS