आदर्श कॉपरेटिव सोसायटी का महाघोटाला,राजस्थान एसओजी ने किया बड़ा भांडाफोड़
आदर्श कॉपरेटिव सोसायटी का महाघोटाला सामने आया है। राजस्थान एसओजी ने बड़ा भांडाफोड़ किया है। आदर्श कॉपरेटिव सोसायटी ने इन्वेस्टर्स से हजारों करोड़ रुपये उठाकर फर्जी कंपनियों में लगाये और इन्वेस्टर्स को लाभाँश भी नहीं दिए। आदर्श कॉपरेटिव सोसायटी के देश के कई राज्यों के ऑफिस में एसओजी की छापेमारी चल रही है।
आदर्श कॉपरेटिव सोसाइटी से जुड़े अब तक 10 लोग गिरफ्तार किये गए है। देशभर में राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में आदर्श कॉपरेटिव सोसाइटी की 500 शाखा थी । मुकेश मोदी,राहुल मोदी समेत अन्य की गिरफ्तारी भी संभावना है। दोपहर बाद आज एसओजी बड़ा खुलासा करने वाली है ।