जिन ग्राम पंचायतों में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण, वहां अप्रभावी हुई आचार संहिता !
जयपुर 30 सितंबर: मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सचिव श्यामसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिन क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो गई है उन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता अप्रभावी मानी जाएगी।
राजपुरोहित ने कहा कि 7 सितंबर को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक प्रभावी हो गई थी।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
उन्होंने बताया कि पंच एवं सरपंच पदाें के लिए प्रथम चरण का मतदान 28 सितंबर और उपसरपंच का चुनाव 29 सितंबर को सम्पन्न हो चुका है। इसलिए प्रथम चरण की जिन ग्राम पंचायतों में पंच, सरपंच और उपसरपंच के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, उन ग्राम पंचायतों के संदर्भ में आचार संहिता अप्रभावी घोषित की जाती है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk.