एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार,सोशल मीडिया पर मचा हल्ला !
बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी का वीडियो वायरल होना कोई नई बात नहीं है। वह कभी अपने फेसबुक लाइव की वजह से चर्चा में रहती हैं तो कभी अपने ट्वीट्स को लेकर।
एक बार फिर एक वीडियो विवाद की वजह से पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पायल ने ट्वीट में लिखा है- 'मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है। उस वीडियो को मैने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था। बोलने की आजादी एक मजाक है'। इस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग भी किया है।
पायल ने कुछ समय पहले अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पायल ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू को लेकर टिप्पणी की थी। इसके साथ ही पायल ने मोतीलाल की शादी को तीन तलाक के मुद्दे से भी जोड़ते हुए आपत्तिजनक बयान दिया। जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी ममता गुप्ता ने बताया, पायल रोहतगी पर केस दर्ज उन्हें हिरासत में लिया गया है।