महिला पत्रकार को रेप की धमकी देकर ट्वीटर पर आपत्तिजनक ट्वीट करने का आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 29.01.2021 को दिल्ली की एक महिला पत्रकार द्वारा अपने ट्वीटर अकाउण्ट पर एक ट्वीट अकाउण्ट से रेप एवं हत्या की धमकी देकर आपत्तिजनक ट्वीट (डायरेक्ट मैसेज) भेजे जाने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार एवं महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर को टैग करते हुए इस मामले में प्रसंज्ञान लेने हेतु पोस्ट किया गया। इस सूचना के प्राप्त होने पर उदयपुर पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा अविलम्ब जिला उदयपुर के समस्त अधिकारीगण को उक्त ट्वीट करने वाले व्यक्ति की जानकारी प्राप्त कर चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही रेन्ज साईबर सैल एवं जिला उदयपुर के साईबर सैल में कार्यरत पुलिस कार्मिकों को भी धमकी देने वाले ट्वीट अकाउण्ट के धारक की जानकारी प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
सत्यवीर सिंह महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर एवं डाॅ. राजीव पचार पुलिस अधीक्षक जिला उदयपुर द्वारा प्रदत निर्देशों के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, वृताधिकारी वृत गिर्वा, थाना गोवर्धनविलास एवं साईबर सैल उदयपुर की टीम द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म, स्थानीय आसूचना एवं अन्य तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए अपने टवीटर हैण्डल से दिल्ली की महिला पत्रकार को रेप एवं हत्या की धमकी देकर आपत्तिजनक ट्वीट (डायरेक्ट मैसेज) करने वाले व्यक्ति की पहचान कपिल सिंह मीणा पिता पदम सिंह मीणा उम्र 26 साल निवासी 69 लालपुरिया थाना सेमारी जिला उदयपुर के रूप में की गई। जानकारी करने पर पता चला कि कपिल सिंह मीणा वर्तमान में म.न. 281 ब्लाॅक सेक्टर न. 14 थाना गोवर्धनविलास जिला उदयपुर अपने रिश्तेदार के घर पर निवासरत है। जिस पर श्रीमती प्रेम धणदे वृताधिकारी वृत गिर्वा एवं जितेन्द्र सिंह आरपीएस प्रोबेषनर के नेतृत्व में थाना गोवर्धनविलास की पुलिस टीम द्वारा कपिल सिंह मीणा पिता पदम सिंह मीणा उम्र 26 साल निवासी 69 लालपुरिया थाना सेमारी जिला उदयपुर को दबिष देकर उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया जाकर विस्तृत पूछताछ की गई।
घटना के सम्बन्ध में महिला पत्रकार द्वारा पुलिस थाना गोवर्धनविलास पर ईमेल पर रिपोर्ट प्रेषित की गई। जिस पर प्रकरण संख्या 40/2021 धारा 506, 509 भा.द.स. एवं 67 आईटी एक्ट थाना गोवर्धनविलास पर पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान जितेन्द्र सिंह राठौड आरपीएस प्रोबेषनर द्वारा प्रारम्भ किया गया। अनुसंधान से आरोपी कपिल सिंह मीणा पिता पदम सिंह मीणा उम्र 26 साल निवासी 69 लालपुरिया थाना सेमारी जिला उदयपुर के विरूद्ध उपरोक्त धाराओं का अपराध प्रमाणित पाया जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन बरामद किया गया।
प्रकरण के खुलासे एवं आरोपी की गिरफ्तारी में श्रीमती प्रेम धणदे वृताधिकारी वृत गिर्वा, जितेन्द्र सिंह आरपीएस प्रोबेषनर, रामसुमेर मीणा थानाधिकारी थाना सूरजपोल, गणेष सिंह हैडकानि , दिनेष सिंह कानि., राजेन्द्र सिंह कानि. तथा साईबर सैल उदयपुर के श्री गजराज सिंह हैड कानि. एवं लोकेष रायकवाल कानि. का विशेष योगदान रहा है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk