मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन का निधन !
एक प्रमुख हांगकांग प्रसारण नेटवर्क के अनुसार, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन का निधन हो गया है। HKSTV के एक उप निदेशक ने शनिवार को "ठोस स्रोत" का हवाला देते हुए खबर को रिपोर्ट किया है । इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स के अनुसार, उनका ये पोस्ट पहली बार चीनी मैसेजिंग ऐप वीबो पर दिखाई दिया।अन्य अपुष्ट रिपोर्ट न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार किम जोंग उन एक ऑपरेशन के बाद ब्रेन डेड हो गए क्योंकि उनके दिल में एक स्टेंट डालने की गलती हुई थी ।
किम के निधन की खबरें हांगकांग, दक्षिण कोरिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के कई स्रोतों से आ रही हैं।
सबसे पहले, दक्षिण कोरियाई राजनेता, कमेंटेटर और कभी-कभी विद्वान चांग सेओंग-मिन ने प्रेस को सचेत किया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी में उनके एक सूत्र ने उन्हें बताया कि किम की मृत्यु हो गयी है। दक्षिण कोरिया के मासिक चोसन ने 23 अप्रैल को कोरिया समय पर चांग के दावों की सूचना दी है ।
चांग, जिन्होंने 1998-99 तक राष्ट्रपति किम डे-जंग के प्रशासन में एक अधिकारी के रूप में काम किया है, ने टेलीविज़न शो की मेजबानी की, 11 किताबें लिखीं और विदेश नीति पर रिपोर्ट की और एक अंतरराष्ट्रीय मंच के बोर्ड में सेवा की। चीन में उनके कई सुचना स्रोत है। सूत्र ने उसे बताया कि किम कोमा में था और उसे पुनर्जीवित करना असंभव था।
अनाम चीनी स्रोत ने यह भी कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया के पास अच्छी जानकारी नहीं थी, इसलिए चांग ने फैसला किया कि उसे जनता को बताना होगा।