उदयपुर एसीबी की कार्यवाही,डीईओ ऑफिस में संविदा कर्मी सरिता को किया ट्रैप !
उदयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने डीईओ ऑफिस में काम करने वाली संविदा कर्मी सरिता को ट्रैप किया है। संविदा कर्मी सरिता को पांच हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। डीईओ ऑफिस में चल रही रिश्वतबाजी की शिकायतें काफी दिन से एंटी करप्शन ब्यूरो को मिल रही थी। ऐसे में एंटी करप्शन ब्यूरो को किसी ऐसे परिवादी की जरुरत थी जो शिकायत लेकर उनके पास आये।