उदयपुर में जनजाति विभाग के अफसरों के घरों सहित ऑफिस पर ACB की छापेमारी !
उदयपुर में जनजाति विभाग के अफसरों के घरों सहित ऑफिस पर ACB की छापेमारी चल रही है। तीन से ज्यादा ACB की टीम बड़ी स्थित ऑफिस सहित कमिश्नर ऑफिस में छापेमारी कर रही है। सरकार द्वारा चलायी गयी आदिवासी योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायतों पर ACB टीम उदयपुर में स्थित जनजाति ऑफिस और अधिकारियों के घरों पर छापे मारे है। अधिकारियों के हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं जिसका खुलासा शाम तक हो सकता है।