Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुर के खान विभाग के इंजीनियर पर एसीबी का छापा,मिली 100 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति !

clean-udaipur उदयपुर के खान विभाग के इंजीनियर पर एसीबी का छापा,मिली 100 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति !
News Agency India November 01, 2019 03:46 AM IST

उदयपुर के खान विभाग के इंजीनियर पर एसीबी का छापा,मिली 100 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति !

एसीबी ने आज खान एवं भूविज्ञान विभाग कार्यालय उदयपुर में पदस्थापित अधीक्षण अभियंता एवं तकनीकी सहायक निदेशक खान एवं भूविज्ञान, दिवान सिंह देवड़ा के ठिकानो पर छापा मार कर मुकदमा दर्ज कर आय से अधिक सम्पति के मामले में गिरफ्तारी के बाद दिन भर उनके परिजनों व व्यावसायिक पार्टनरों के यहां एसीबी ने सर्च कार्रवाई की। जिसमें करोड़ों रूपए की संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय (इंटेलीजेंस शाखा) की आठ टीमों ने शुक्रवार को खान विभाग के उदयपुर में पदस्थापित अधीक्षक अभियंता एवं तकनीकी सहायक निदेशक दिवान सिंह देवड़ा के घर, कार्यालय सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की और रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एसीबी सर्च में दिवान सिंह की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति होने का अनुमान है।

एसीबी के डीजी आलोक त्रिपाठी के निर्देशन में आईजी दिनेश एमएन के नेतृत्व में एसीबी न्यायालय जयपुर से सर्च वारंट प्राप्त किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने अधीक्षण अभियंता दीवान सिंह देवड़ा, उनके पिता किशोर सिंह देवड़ा, साझीदार करण सिंह, अवधेश सिंह एवं अन्य के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा भी दर्ज किया है। एसीबी की अलग अलग टीमों ने अधीक्षण अभियंता दिवान सिंह देवड़ा एवं अन्य के उदयपुर, सीकर, सिरोही एवं जयपुर स्थित ठिकानो पर सर्च अभियान को अंजाम दिया । सर्च में आरोपियों के निवास स्थानों से विभिन्न मूल्यवान सामग्री, दस्तावेज एवं कागजात बरामद किए गए है ।

एसीबी की टीम ने अधीक्षण अभियंता की उदयपुर में एक आवासीय मकान व दो आवासीय मकान के कागजात, सिरोही में शहर 4 आवासीय भूखंड,जयपुर में दो आवासीय मकान, पिंडवाड़ा जिला सिरोही में दो आवासीय भूखंड, एक फार्म हाउस व सुन्दर पेरेडाइज़ नामक गेस्ट हाउस, गांव में 60 बीघा कृषि भूमि, उदयपुरवाटी में 7 बीघा कृषि भूमि साथ ही एक बीघा ज़मीन में बना स्टोन क्रशर समेत सभी चल-अचंल संपत्तियों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 30 से 35 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

इनके अतिरिक्त बेंगलुरु में मुख्य शहर में कमर्शियल काम्प्लेक्स हेतु खरीदी गई की 80 से 85 करोड़ रूपये की कीमत एक एकड़ भूमि के कागजात, उदयपुर आवास से 70 हजार रुपये की नगद राशि एवं अधीक्षण अभियंता एवं उनके परिवारजनों के नाम 1 करोड़ 81 लाख रुपए के विभिन्न बैंक खातों में एफडीआर के कागजात मिले। साथ ही विभिन्न बैंकों की 30 पासबुक एवं 11 चेक बुक, 3 बैंक लॉकर की चाबियाँ भी बरामद की गई एवं बैंक पासबुक में लगभग तीन करोड़ का ट्रांजैक्शन भी पाए गए।

एसीबी ने सर्च पूरी होने के बाद दिवान सिंह देवड़ा को 5 महीने पूर्व रिश्वत मांगने के केस में गिरफ्तार किया है।इस केस में अभियुक्त ट्रेप होने से तो बच गया था, लेकिन एसीबी के वेरिफिकेशन के दौरान दिवान सिंह ने परिवादी से 1 लाख रूपए रिश्वत ले ली थी और 3 लाख रूपए ओर रिश्वत की मांग की थी तथा साथ ही माइंस चलाने देने की एवज में हर महीने 2.5 लाख रूपए बंधी की मांग की थी। वैरीफिकेशन में इन सभी तथ्यों की पुष्टि हुई, लेकिन उसी दौरान एपीओ होने से रिष्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार होने से वो बच गया था।

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS