Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / आपका वोट आपकी सरकार : वार्ड 18 में उदयपुर का सबसे दिलचस्प मुकाबला !

clean-udaipur आपका वोट आपकी सरकार : वार्ड 18 में उदयपुर का सबसे दिलचस्प मुकाबला !
News Agency India November 01, 2019 12:49 PM IST

आपका वोट आपकी सरकार : वार्ड 18 में उदयपुर का सबसे दिलचस्प मुकाबला !

उदयपुर नगर निगम स्थानीय निकाय चुनावों के आगाज़ में शहर का वार्ड 18 सबसे हॉट सीट बनता जा रहा है। भाजपा के मजबूत गढ़ रूपी वार्ड में जहाँ कांग्रेस के युवा प्रत्याशी अजय कुमार जैन चुनाव लड़ रहे है वही भाजपा से बागी और जनता सेना के वार्ड के लोकप्रिय युवा नेता गिरीश वैष्णव दोबारा वार्ड में नामांकन कर मैदान में उतर चुके है। भाजपा के मजबूत कैडर और बूथ तक पहुँच रखने वाले पूर्व पार्षद महेश त्रिवेदी भाजपा के वार्ड 18 से उम्मीदवार है। निर्दलीय प्रत्याषी के रूप में कुलदीप सिंह सोलंकी वार्ड में अपना भाग्य आजमा रहे है।

भाजपा के मजबूत कैडर और बूथ तक पहुँच रखने वाले पूर्व पार्षद महेश त्रिवेदी ने विगत कार्यकाल में वार्ड के विकास कार्य गिनवाते हुए बताया कि इंदिरा कच्ची बस्ती में गोवर्धन विलास कॉरिडोर निर्माण के दौरान आने वाले मकानों के गरीबो को मकान दिलवाना,वार्ड में पानी की नयी टंकिया बनवाने सहित राजस्थान हॉस्पिटल के बाहर एक्सीडेंटल जोन सड़क की घाटी तोड़ नयी सड़क निर्माण ,गोवर्धन विलास से सेक्टर 14 तक की 100 फ़ीट रोड वार्ड की उपलब्धिया है। आने वाले समय में वार्ड में हिरण मगरी के अन्य सेक्टर्स में यातायात साधनों की पहुँच बनाना इनका लक्ष्य है और जो इक्का दुक्का काम चल रहे है उन्हें प्राथमिकता से पूरा करना भाजपा का लक्ष्य है।

गिरीश वैष्णव न केवल वार्ड विकास की बात करते है बल्कि समग्र उदयपुर के विकास उनका अपना एजेंडा है। गिरीश वैष्णव के चुनावी प्लान में जीतने के बाद वार्ड समिति बनाने की बात करते है जिसमे स्थानीय नागरिक ही वार्ड के विकास की देख रेख करेंगे। सड़क और नालियों के निर्माण और अवैध मोबाइल टावर हटवाना उनका एजेंडा है। सफाई और वृक्षारोपण के साथ स्थानीय बदहाल पार्क उनकी कार्य योजना का हिस्सा है।

वही कांग्रेस के युवा प्रत्याशी अजय कुमार जैन पार्षद ऑफिस का कन्सेप्ट लेकर वार्ड 18 के चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे है।पार्षद बनने के बाद नियमित तौर पर वार्ड ऑफिस में उपलब्धता वार्ड के निवासियों को संवाद का मौका देगी। इंदिरा कॉलोनी कच्ची बस्ती में विकास के साथ वार्ड में एक बालिका विध्यालय खुलवाना उनकी प्राथमिकता है। वार्ड की सड़कों और नालियों की क्वालिटी ,सफाई उनका मुद्दा है।

निर्दलीय प्रत्याषी के रूप में कुलदीप सिंह सोलंकी वार्ड में अपना भाग्य आजमा रहे है।कुलदीप सिंह सोलंकी मीडिया से जुड़े हुए है और उच्च शिक्षित होने के साथ वार्ड के लिए उनके अपने कुछ प्लान है। कुलदीप के अनुसार वार्ड में छोटी छोटी समस्याये की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता है। कई जगह वार्ड में नालियाँ या तो है ही नहीं या टूटी हुई है। पुरानी सड़कों पर पैच लगा कर जनता से धोखा किया जा रहा है। वार्ड के पार्क उजाड़ पड़े है। इन्ही सारी समस्याओं का निदान वार्ड 18 के निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप सिंह सोलंकी का लक्ष्य है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS