दिल्ली में बीजेपी के दो उम्मीदवार पर ऑब्जेक्शन की तलवार !
पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने चुनाव आयोग से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर के नामांकन को लेकर शिकायत दर्ज कराई।
आतिशी ने अपनी शिकायत में कहा कि गौतम गंभीर के नामांकन के साथ दिए हलफ़नामे में तारीख को लेकर गलतियां है। चुनाव आयोग आतिशी की शिकायत का आज निपटारा करेगा।दूसरीं ओर दक्षिण दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चढ्डा ने बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के नामांकन को चुनाव आयोग में शिकायत की।राघव चढ्डा ने अपनी शिकायत में कहा है कि रमेश बिधूड़ी ने अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों और टैक्स रिटर्न की जानकारी नही दी है। आज चुनाव आयोग इस शिकायत का निपटारा करेगा।