कोरोना में थोड़ी सी लापरवाही सभी के लिए परेशानी का कारण बन सकती : मुख्यमंत्री गहलोत !
कोरोना को लेकर राजस्थान के मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों को सावधानी बरतने के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन और कोई भी लक्षण दिखने पर स्वयं को आइसोलेट होने को कहा है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि -महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के यूके स्ट्रेन के अलावा दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील से आए नए स्ट्रेन के मामले भी मिले हैं। पिछले साल इसी समय पर देश में कोरोना के मामले बढ़ना शुरू हुए थे।केरल के बाद राजस्थान आए विदेशी पर्यटक संक्रमित हुए थे और देखते-देखते लाखों-करोड़ों लोग संक्रमित हो गए एवं 1 लाख 56 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई। यह वक्त बेहद सावधानी रखने का है।आप सभी के सहयोग से अभी तक राजस्थान में कोरोना महामारी काबू में है लेकिन पूरी तरह सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें एवं कोई भी लक्षण दिखने पर स्वयं को आइसोलेट कर अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं। थोड़ी सी लापरवाही सभी के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk