उदयपुर में वैक्सीनेशन महाअभियान में रिकॉर्ड 64312 लोगो का हुआ टीकाकरण
उदयपुर में कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के साथ ही टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। उदयपुर जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दिनेश खराड़ी के नेतृत्व में जिले में आज वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया गया जिसमें रिकॉर्ड 64312 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण के इस महाअभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं वैक्सीन लगवाने के लिए लगी लंबी-लंबी कतारें इस बात का गवाह बनी की कोरोना हारेगा हम जीतेंगे।
जिले में पहली बार हुए रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण पर खुशी जताते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि टीकाकरण शुरू होने से अब तक का यह एक दिन में प्राप्त सर्वाधिक आंकड़ा है जिले में वैक्सीन की उपलब्धता एवं युवाओं के वैक्सीनेशन के प्रति रुझान को देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देशन में इस महा अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई। जिसमें शहर के 18 जगह मेगा कैंप सहित ब्लॉक के सभी सीएचसी पीएचसी पर ऑनलाइन/ऑफलाइन टीकाकरण की 242 सेशन साइट बनाई गई एवं सोशियल मीडिया व अन्य माध्यमो से इसका प्रचार प्रसार किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस टीकाकरण महाअभियान से जुड़ कर टीका लगवाये। जिलेभर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 63227 लोगों को प्रथम डोज एवं 1085 लोगों को दूसरी डोज सहित कुल 64312 लोगो को टीका लगाया गया।
पिछले 3 दिनों में लग चुकी हैं 103175 डोज
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य ने बताया की वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता एवं लोगों के बढ़ते रुझान से जिले में इन 3 दिनों में 103175 लोगो को टीका लगाया जा चुका है।
अब तक 675538 लोगो को लग चुकी है वैक्सीन
जिले में 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अभी तक 18 से 45 आयु वर्ग के 192457 एवं 45 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के 417002 लोगों सहित कुल 675538 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
कोविड 19 टीकाकरण काल मे यह किसी भी जिले द्वारा अर्जित एक दिन का यह सर्वाधिक आंकड़ा है जो एक रेकॉर्ड है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk