मुम्बई में लॉक डाउन फ़ैल करने की साजिश, हज़ारो लोग बांद्रा स्टेशन पर हुए इकट्ठे !
देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह 10:00 बजे लोग डाउन को 3 मई 2020 तक बढ़ाने की घोषणा की। भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉक डाउन बढ़ाने का आग्रह भी किया था और प्रधानमंत्री के इस फैसले का स्वागत भी किया है। लेकिन महाराष्ट्र में कुछ और साजिश होती दिखाई दे रही है।
महाराष्ट्र में बांद्रा स्टेशन पर आज हजारों लोगों की भी इकट्ठी हो गई। जहां पर प्रवासी मजदूरों द्वारा यह मांग की गई कि उन्हें अपने गांव भेज दिया जाए। उन्हें भोजन नहीं चाहिए ,उन्हें आवास नहीं चाहिए उन्हें केवल अपने गांव जाना है। सूत्रों की मानें तो सोशल मीडिया पर यह संदेश प्रसारित किया गया कि आज लॉक डाउन खुलने वाला है और ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। ऐसे में हजारों मजदूर बांद्रा स्टेशन की ओर चल पड़े। यहां यह बात ध्यान देने योग्य कि किस तरीके से हजारों लोग लोग डाउन का उल्लंघन करके बांद्रा स्टेशन पर पहुंच गए ? स्थानीय पुलिस ने इन लोगों को रोका क्यों नहीं और इतनी बड़ी भीड़ बांद्रा स्टेशन पर कैसे जमा हो गई ?
प्रवासी मजदूरों को महाराष्ट्र में अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह सूचना मिली कि लॉक डाउन खत्म हो गया है और सरकार ने उनके गांव में जाने हेतु ट्रेन संचालन चालू कर दिया है। सूचना मिलते ही हजारों लोगों की भीड़ बांद्रा स्टेशन की ओर दौड़ पड़ी।
बाद में पुलिस और स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप के बाद भीतर भीतर हो गई लेकिन सूत्रों के अनुसार अब भी हज़ारो की संख्या में मजदुर वर्ग बांद्रा स्टेशन के आसपास जमा हुआ है।