Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / इंजीनियरिंग कॉलेज, अजमेर के वार्षिकोत्सव तरंगिनी 2026 का हुआ भव्य आयोजन, युवा केवल सपने देखने वाले नहीं, उन्हें साकार करने वाले बनें- श्री देवनानी

clean-udaipur इंजीनियरिंग कॉलेज, अजमेर के वार्षिकोत्सव तरंगिनी 2026 का हुआ भव्य आयोजन, युवा केवल सपने देखने वाले नहीं, उन्हें साकार करने वाले बनें- श्री देवनानी
Aayushman Bhatt March 26, 2026 08:47 AM IST
जयपुर, 25 मार्च। इंजीनियरिंग कॉलेज, अजमेर द्वारा जवाहर रंगमंच में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंगिनी— 2026 एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बुधवार को  संपन्न हुआ। इसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं अनुशासन का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।
 
     मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने  कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थी जीवन की सुखद स्मृतियों को जीवंत कर देते हैं तथा युवाओं को केवल सपने देखने तक सीमित न रहकर उन्हें साकार करने की प्रेरणा देते हैं।
 
     उन्होंने तरंगिनी की थीम का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से जीवन में तरंगों की भांति निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया। उन्होंने महाविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह राजकीय संस्थान अपनी उच्च प्लेसमेंट दर के माध्यम से गुणवत्ता का परिचायक है तथा किसी भी संस्थान की पहचान उसकी भौतिक संरचना से नहीं बल्कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों से होती है। महाविद्यालय की छात्रा का भारतीय वायुसेना में चयनित होना गौरव का विषय है।
 
     उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, मूल्यों एवं परंपराओं को आत्मसात करने तथा अपनी जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया। भारत की गौरवशाली वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए उन्होंने आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त जैसे महान वैज्ञानिक एवं अजंता-एलोरा जैसी धरोहरों का उदाहरण देते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
 
     उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में भारत सशक्त रूप से उभर रहा है और विश्व के विकसित देश भी भारत से समन्वय स्थापित कर रहे हैं। विद्यार्थियों से उन्होंने अपनी विद्या एवं कौशल का उपयोग समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान हेतु नवाचार के माध्यम से करने का आह्वान किया तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव के बीच भारतीय मूल्यों के अनुरूप संतुलित उपयोग पर बल दिया। उन्होंने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 
     कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेखा मेहरा ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं ऎसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक मंच विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
 
     कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सरोज लाखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें युगल नृत्य श्रेणी में युक्ता माथुर, निमिषा, मोनिशा, चार्वी, विधि, प्रांजलि, अनुश्का चौधरी, पूजा रणवा, सुहानी जोशी एवं समीक्षा द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
 
     इसी प्रकार एकल नृत्य श्रेणी में विश्रुति, तुलसीराम मीणा, तुषिता महाजन, प्रांजलि, सुहानी जोशी एवं गुनगुन द्वारा प्रस्तुत नृत्यों ने वातावरण को ऊर्जावान बना दिया, वहीं फनकार ग्रुप द्वारा प्रस्तुत बैंड प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में युगल नृत्य आना जैमन एवं समग्र वैद्य तथा फैशन वॉक की प्रस्तुतियाँ भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें महाभारत, हसलर्स, नारी शक्ति-एलेगेंस विद पावर तथा एकता-द स्पिरिट ऑफ इंडिया जैसी थीम्स ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी, जबकि अंत में हर्षिता भाटी द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने कार्यक्रम को शानदार समापन की ओर अग्रसर किया।
 
     विशिष्ट अतिथि एबीआरएसएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि ऎसे फेस्ट विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं तथा अन्य विद्यार्थियों को साहस, अभ्यास, टीमवर्क एवं रचनात्मकता की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बदलते समय में प्रतिस्पर्धा के अनुरूप कौशल विकास की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि महाविद्यालयीन जीवन में ही विद्यार्थियों को अपने भविष्य की मजबूत नींव तैयार करनी चाहिए।
     
     इस अवसर पर एकल नृत्य, युगल नृत्य एवं फैशन वॉक प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सरोज लाखावत, डॉ. शिखा अग्रवाल, शालिनी वालिया एवं डॉ. ललित दुसाद द्वारा किया गया।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS