हॉस्पिटल की भीषण आग में मरीजों की जान बचाने वाले डॉ.मुदगल का सम्मान किया मुस्लिम महासंघ ने !
उदयपुर संभाग के सबसे बड़े सरकारी महाराणा भूपाल हॉस्पिटल के कैंसर वार्ड में भीषण आग लगने के दौरान डॉ. मुदगल ने अपने हाथ जल जाने के बावजूद कई मरीज़ों को बचाया और सुरक्षित बाहर निकाला था। हॉस्पिटल में हुई आगजनी में कई लोगो का जीवन बचाने वाले डॉ सी.पी. मुदगल का मुस्लिम महासंघ राजस्थान ने धन्यवाद ज्ञापित कर हौसला अफजाई की।
डॉ मुदगल से जब पूछा कि आपने यह सब कैसे किया ? तो उन्होंने बताया कि जब वो पी. वी.आर. सिनेमा गये थे तब उन्होंने आग बुझाने वाला सिस्टम देखा था। तब उनके मन में आया कि इसका उपयोग कैसे करते है तो इसी जिज्ञासा के चलते इंटरनेट पर देख कर इसे सीखा। इस घटना में डॉ मुदगल की कुछ अंगुलियाँ आग की चपेट में आकर जल भी गयीं ।
मुस्लिम महासंघ राजस्थान के संस्थापक अध्यक्ष हाजी मुहम्मद बक्स ,सयोंजक मुहम्मद हनीफ खान ,सम्भागीय अध्यक्ष शफी इंजीनियर , जिला अध्यक्ष तौकीर रजा, जिला सचिव हामिद खान मौजूद थे ।