चीन में मंकी बी (BV) वायरस से एक डॉक्टर की मौत, जानिए कितनी खतरनाक है बीमारी ?
कोरोनावायरस संक्रमण से पूरी दुनिया गुजर रही है। चीन के वुहान से शुरू हुए कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन आ गई है लेकिन नए वैरिएंट्स चिंता का सबब बने हुए हैं। इसी बीच चीन में मंकी बी वायरस (Monkey B Virus) की पहली मानव संक्रमण मौत की पुष्टि हुई है, जिस वेटरनरी डॉक्टर की मौत हुई है, वो चीन के पहले मंकी बी (BV) मानव संक्रमण केस है । बीजिंग (Beijing) के एक पशु चिकित्सक में मंकी बी वायरस के रूप में चीन के पहले मानव संक्रमण मामले की पुष्टि की गई थी, अब वायरस से उसकी मौत हो गई है। लेकिन मरीज के करीबी फिलहाल इस वायरस से सुरक्षित हैं। उनमें ये वायरस नहीं पाया गया है।
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, 53 साल के वेटरनरी डॉक्टर ने मार्च की शुरुआत में दो मृत बंदरों की चीरफाड़ की थी। डॉक्टर एक ऐसे इंस्टीट्यूट के लिए काम कर रहे थे, जो नॉन-ह्यूमन प्राइमेट पर रिसर्च कर रहा था। डॉक्टर में मितली और उल्टी जैसे लक्षण देखे गए थे। हालांकि, उनके परिजनों में कोई लक्षण नहीं हैं और वो कथित रूप से सुरक्षित हैं।
ग्लोबल टाइम्स में कहा गया कि ये चीन में BV का पहला घातक और क्लिनिकली रिकॉर्ड हुआ संक्रमण है। रिसर्चर्स ने अप्रैल में डॉक्टर का सेरिब्रोस्पाइनल फ्लुइड इकट्ठा किया था और उन्हें BV संक्रमित पाया था। उनके करीबी लोगों का टेस्ट रिजल्ट नेगेटिव आया था।
चीनी अखबार में कहा गया कि मंकी बी वायरस सबसे पहली बार 1932 में आइसोलेट किया गया था। ये एक अल्फाहर्पीजवायरस है। ये सीधे संपर्क और शारीरिक स्राव के संपर्क में आने से फैल सकता है और इसकी मृत्यु दर 70-80 फीसदी है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en