15 दिन पहले SFJ (सिख फॉर जस्टिस) के खिलाफ UAPA में दर्ज हुआ था केस !
दिल्ली में किसान संगठनों द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली में जो उपद्रव देखने को मिला, उसकी रूपरेखा तो कई दिन पहले ही तैयार हो गई थी। अलगाववादी खालिस्तानी समूह, सिख फॉर जस्टिस, जो विदेश में बैठ कर कट्टरपंथी गतिविधियों का संचालन करता है, इसके चीफ आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने लालकिला पर झंडा फहराने वाले को 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर देने का एलान किया था।
सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह सवाल उठा था। जब पन्नू का यह संदेश पुलिस के पास था, तो उसके मुताबिक ट्रैक्टर रैली से निपटने के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए। इस बीच जानकारी मिली है कि दिल्ली स्पेशल सेल ने देश विरोधी संगठन सिख फॉर जस्टिस के खिलाफ UAPA और देशद्रोह की धाराओं में केस दर्ज किया है। ये मामला 15 दिन पहले दर्ज किया गया था। सिख फॉर जस्टिस संगठन को आईएसआई द्वारा फंडिंग की जाती है। बताया जा रहा है कि अलगाववादी खालिस्तानी संगठन, सिख फॉर जस्टिस के चीफ आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने लाल किला पर झंडा फहराने वाले को 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर देने का ऐलान किया था। संगठन की ओर से दो हफ्ते पहले ही कई लोगों के पास ऐसी कॉल आनी शुरू हो गई थी कि वह 26 जनवरी को कोई बड़ा कदम उठाने जा रहा है।
बता दें कि कुछ वक्त पहले ही भारत सरकार ने गुरुपतवंत सिंह को आतंकी घोषित किया था. लंबे वक्त से वो खालिस्तान को लेकर आवाज बुलंद करने का काम कर रहा है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk