उदयपुर में रविवार सुबह 9 और कोरोना संक्रमितों की पुष्टि,8 उदयपुर शहर और 1 मेनार गांव से !
उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा है। आज रविवार 10 मई 2020 की सुबह 9 और कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है जिसमे 8 कोरोना पॉजिटिव उदयपुर शहर से ताल्लुक रखते है और एक कोरोना पॉजिटिव मेनार गाँव से बताया जा रहा है।
इस तरह उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 112 पहुँच गयी है। जिसमे से 12 मरीज अब तक स्वस्थ हो गए है और 100 अभी भी संक्रमित है।