Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / 9 अगस्त 2020 कोरोना अपडेट : उदयपुर में आज 50 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि !

clean-udaipur 9 अगस्त 2020 कोरोना अपडेट : उदयपुर में आज 50 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि !
News Agency India August 01, 2020 05:31 PM IST

9 अगस्त 2020 कोरोना अपडेट : उदयपुर में आज 50 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि !

9 अगस्त 2020 की सुबह 11:18 पर 23 कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मिलने की पुष्टि उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा की गई। 1071 कोरोना जाँचो में से 1048 व्यक्ति कोरोना नेगेटिव पाए गए और 23 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए ।

कोरोना संक्रमितों में से 01 व्यक्ति कोरोना वारियर डॉक्टर महाराणा भूपाल जनरल हॉस्पिटल के स्टाफ है।

14 क्लोज कॉनटेक्ट्स में 11 व्यक्ति ऋषभदेव से और 01 व्यक्ति खाखड़ (झाड़ोल) ,01 व्यक्ति सालेरा खुर्द (मावली) और 01 व्यक्ति सरदार पटेल नगर (मावली) से कोरोना संक्रमित पाए गए है।

05 नए केस में 01 व्यक्ति महावतवाड़ी (घंटाघर) से , 01 व्यक्ति केजड़ (सराड़ा) , 01 व्यक्ति वार्ड नंबर 12 (फतहनगर) से और 01 व्यक्ति गणेश नगर, खेड़िया (वल्लभनगर) से, 01 व्यक्ति पूजा नगर (सेक्टर 4) से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

03 सूरत प्रवासी जिनमे 02 व्यक्ति दियां, सायरा (गोगुन्दा) और 01 व्यक्ति नांदेल (झाड़ोल ) से भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा 9 अगस्त 2020 के दिन में 11 :57 पर मिली सुचना के मुताबिक गीतांजलि हॉस्पिटल के 3 कोरोना वारियर टेक्निशियन स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे ।इसके साथ ही एक नया केस आर्ची प्लैटिनम (सुखाड़िया सर्कल) से कोरोना पॉजिटिव सामने आया है।

शाम 05:57 पर उदयपुर में 02 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा की गयी। जिनमे 01 व्यक्ति क्लोज कांटेक्ट था और भीण्डर निवासी था और 01 व्यक्ति नए केस के रूप में मेवाड़ काम्प्लेक्स (गोगुन्दा) निवासी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था ।

रात 9: 24 पर उदयपुर में 13 कोरोना संक्रमितों की उदयपुर में पुष्टि उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा की गयी।

13 कोरोना संक्रमितों रोगियों में 11 व्यक्ति क्लोज कॉन्टेक्ट्स है जिनमे 03 व्यक्ति भीण्डर से , 04 व्यक्ति हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (बलीचा) से ,01 व्यक्ति नाई गांव (गिर्वा) से, 01 व्यक्ति समता विहार (तितरड़ी) से,01 व्यक्ति शास्त्री मार्ग (अशोक नगर) से और 01 व्यक्ति मस्जिद गली (खेरवाड़ा) से कोरोना पॉजिटिव पाया गया था ।

02 व्यक्ति नए केस के रूप में जिसमे 01 व्यक्ति वल्लभनगर से और दूसरा व्यक्ति हिरण मगरी थाने का कैदी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

इसके बाद रात को 11:47 पर अनन्ता अस्पताल की रिपोर्ट में एक व्यक्ति नए केस के रूप में ओ.टी.सी. स्कीम (मुल्लातलाई) से कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

इस तरह उदयपुर में 09 अगस्त की रात 11 :47 तक कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा 1644 पहुँच गया है।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS