Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / पिछले 24 घंटों में 88.13 लाख टीके लगाए, भारत ने एक दिन में अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण

clean-udaipur पिछले 24 घंटों में 88.13 लाख टीके लगाए, भारत ने एक दिन में अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण
News Agency India August 02, 2021 12:16 AM IST

पिछले 24 घंटों में 88.13 लाख टीके लगाए, भारत ने एक दिन में अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण

एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, 16 अगस्‍त, 2021 को अब के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत लगभग 88 लाख (88,13,909) टीके लगाए गए।

प्रधानमंत्री ने 7 जून, 2021 को टीकाकरण के वर्तमान चरण की घोषणा करते हुए सभी नागरिकों से खुद को टीका लगवाने तथा दूसरो को भी जो कोविड-19 टीका लेने के पात्र हैं, प्रोत्‍साहित करने की अपील की थी। आज की उपलब्धि भारत के लोगों द्वारा कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकार के प्रति विश्‍वास को दर्शाती है। केन्‍द्र सरकार राष्‍ट्रव्‍यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान की गति को तेज करने तथा इसके दायरे को विस्‍तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिक टीकों की उपलब्‍धता, राज्‍यों एवं केन्‍द्रशासित प्रदेशों को बेहतर योजना निर्माण में सक्षम करने के लिए टीकों की उपलब्‍धता के बारे में उन्‍हें 15 दिन पहले अग्रिम जानकारी तथा टीका आपूर्ति श्रृंखला को युक्तिसंगत बनाने के द्वारा टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है।

88.13 लाख टीके लगाए जाने के साथ, कुल टीकाकरण कवरेज बढ़कर 55.47 करोड़ (55,47,30,609) तक पहुंच गया है। इसका अर्थ यह है कि 46 प्रतिशत वयस्‍क भारतीय टीके की पहली खुराक प्राप्‍त कर चुके हैं, जबकि 13 प्रतिशत सभी वयस्‍क भारतीय टीके की दोनों खुराकें प्राप्‍त कर चुके हैं और कोविड-19 से सुरक्षित हैं।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS