Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / पंचायत चुनाव के चौथे चरण में हुआ 83.47 फीसद मतदान !

पंचायत चुनाव के चौथे चरण में हुआ 83.47 फीसद मतदान !
News Agency India October 01, 2020 09:55 PM IST

पंचायत चुनाव के चौथे चरण में हुआ 83.47 फीसद मतदान !

जयपुर, 11 अक्टूबर: पंचायती राज संस्थाओं के चौथे और अंतिम चरण के चुनाव में 83.47 फीसद मतदाताओं ने शनिवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सर्वाधिक मतदान जैसलमेर जिले की सम पंचायत समिति में हुआ, जहां 94.03 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। गौरतलब है कि चौथे चरण के चुनाव में 26 सरपंच और 3714 पंच पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने चारों चरणों में सुरक्षित और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के सहयोग से और संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और निर्वाचन कार्य से जुड़े समस्त कार्मिकों के समर्पण की भावना से चारों चरणों के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो सके हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को उपसरपंच के चुनाव के साथ ही पंचायत चुनाव-2020 के सभी चरणों की निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त हो गई है।

आयुक्त मेहरा ने बताया कि पिछले तीन चरणों की तरह ही चौथे और अंतिम चरण में भी मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ मतदान किया। उन्होंने बताया कि अलवर की कोटकासिम पंचायत समिति में 86.06 एवं राजगढ़ में 81.94 फीसद मतदाताओं ने मतदान किया। इसी तरह बाड़मेर जिले की बाड़मेर पंचायत समिति में 92.02 ,सिवाना में 71.99, भीलवाड़ा की सुवाना में 88.11,बीकानेर की बीकानेर पंचायत समिति में 85.25, खाजूवाला में 85.26, चूरू की रतनगढ़ में 84.82, दौसा की बांदीकुई में 84.57,दौसा में 84.62, जयपुर की चाकसू में 88.37, शाहपुरा में 83.31, सांभरलेक में 85.68 और तूंगा पंचायत समिति में 82.70 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मेहरा ने बताया कि इसी तरह जैसलमेर की सम पंचायत समिति में सर्वाधिक 94.03, मोहनगढ़ में 89.90, जालौर की जसवंतपुरा में 71.87, सांचौर में 87.43, झुंझुनूं की झुंझुनू में 81.36, उदयपुरवाटी में 78.57, जोधपुर की ओसियां में 86.25, तिवरी में 85.45 प्रतिशत, पीपाड़ शहर में 86.02, करौली की श्रीमहावीरजी में 77.94, नागौर की कुचामन में 77.85, खिंवसर में 87.61, भैरूंदा में 84.97 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ जिले की प्रतापगढ़ पंचायत समिति में 87.90, सीकर की फतेहपुर में 79.99, उदयपुर की सराडा में 79.12, सेमारी में 77.78 और जयसमंद पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में 77.47 मतदाताओं ने मतदान किया।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

मतदाताओं ने किया पूरे उत्साह और जोश के साथ मतदान

चुनाव आयुक्त ने बताया कि कोरोना के बावजूद मतदाता पूरी सुरक्षा के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीनों चरणों की तुलना में कल ज्यादा जोश और उत्साह के साथ मतदान किया। जहां प्रथम चरण में राज्य भर में 83.50, दूसरे चरण में 84.67 और तीसरे चरण के चुनाव में 83.69 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

यूं बढ़ता गया मतदान का प्रतिशत

उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलों में मतदान के लिए सुबह से लंबी कतारें देखी गई। सुबह 10 बजे तक प्रदेश भर में 19.69 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 12 बजे मतदान का प्रतिशत 38.91 तक पहुंच गया। दोपहर 3 बजे तक प्रतिशत 66.42 तक जा पहुंचा और शाम बजे 5.30 बजे 82.36 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे। उन्होंने बताया कि चौथे और अंतिम चरण में कुल 83.47 फीसद मतदान सम्पन्न हुआ।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk.

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS