देखिये लिस्ट :राजस्थान पुलिस में भारी फेरबदल, 80 डिप्टी एसपी और 15 ASP के तबादले !
राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल की हवा चल पड़ी है।आने वाले निकाय चुनाव देखकर इसे जोड़ा जा रहा है। जहाँ 70 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले एक दिन पहले किए गए थे ।कुछ जिलों के जिला कलक्टरों को भी बदला गया था । वही राजस्थान सरकार ने एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, 10 जिला कलेक्टरों सहित 70 IAS अधिकारियों का तबादला किया था।
बीती रात गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश में राजस्थान में 80 डिप्टी एसपी और 15 ASP के तबादले के आदेश जारी किए है और पूर्व में हुए 5 तबादलों को किया निरस्त किया गया है।