उदयपुर में 30 मई 2020 के दिन 11 :45 को 8 नए प्रवासी कोरोना पॉजिटिव !
उदयपुर में जहां बीते दिन कोरोनावायरस रोगियों के डिस्चार्ज होने की खबर ने शहरवासियों को उल्लासीत कर दिया । वहीं आज उदयपुर में आज 08 नए कोरोना पॉजिटिव रोगियों की पुष्टि हुई है।
उदयपुर सीएमएचओ दिनेश खराड़ी से मिली सूचना के मुताबिक 93 लोगों की कोरोनावायरस जाँच में 85 लोग नेगेटिव पाए गए हैं । इसके साथ ही 8 नए प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इन 8 प्रवासी कोरोना वायरस संक्रमितों में 1 जगत गांव से, 3 चावण्ड से, 4 झाडोल सराडा से संबंध रखते हैं।
इस तरह उदयपुर में कोरोना रोगियों का आंकड़ा 540 हो गया है।