08 कोरोना पॉजिटिव रोगीयों के मिलने की पुष्टि,अब तक 110 एक्टिव केस !
उदयपुर में 5 जुलाई 2020 की शाम में 7 :18 बजे 08 कोरोना पॉजिटिव रोगीयों के मिलने की पुष्टि उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा की गई है। 154 लोगो की कोरोना जाँचो में 146 व्यक्ति कोरोना नेगेटिव पाए गए है और 08 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
संक्रमितों में 01 क्लोज कॉन्टैक्स कलड़वास के निवासी है तो वही अन्य 01 क्लोज कॉन्टैक्स GMCH वाले केस के है। 01 दूसरे अन्य 1 क्लोज कॉन्टैक्स मिराज मल्हार बड़गाँव के तो अन्य 01 खरका के निवासी है।
4 कोरोना संक्रमित प्रवासी है जिनमें 1 कज़ाकिस्तान से 2 दिन पहले ही वाया जयपुर होकर उदयपुर आया है और सवीना,सेक्टर 9 का निवासी है वही 2 मरीज ऋषभदेव से है और मुंबई से आये है।01 प्रवासी मुंबई से भीण्डर आया था जिसे ESI हॉस्पिटल के सस्पेक्ट वार्ड में भर्ती कराया था ,कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
इससे पहले उदयपुर में 5 जुलाई 2020 के दिन में 11 :34 बजे 05 कोरोना पॉजिटिव रोगीयों के मिलने की पुष्टि उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा की गई थी । 475 लोगो की कोरोना जाँचो में 470 व्यक्ति कोरोना नेगेटिव पाए गए है और 05 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे ।
संक्रमितों में 02 क्लोज कॉन्टैक्स रिलायंस मार्ट के केस के रोगी के है जो स्वराज नगर ,विशाल मेगा मार्ट ,माछला मगरा,सेक्टर 11 के निवासी है तो वही 02 क्लोज कॉन्टैक्स सैमसंग ऑफिस ,देवाली,नीमच माता स्कीम से सम्बन्ध रखते है। 01 मुंबई प्रवासी जो कि भीमल (मावली) का निवासी है,कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
इस तरह उदयपुर में 5 जुलाई 7 :18 बजे तक उदयपुर में कोरोना संक्रमितों का कुल आँकड़ा 784 हो गया है।इसके साथ ही 668 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके है और 637 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज भी किये जा चुके है। उदयपुर में कोरोना के टोटल एक्टिव केस 110 है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.