सुबह 9 बजे तक 08 नए पॉजिटिव मिले उदयपुर में,आँकड़ा पहुँचा 362 !
उदयपुर में कोरोना रोगियों के मिलने का सिलसिला आज 16 मई 2020 सुबह से जारी है। सुबह 9 : 30 पर CMHO से मिली जानकारी के मुताबिक 451 में से 443 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 08 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव लोगों में से 3 पंचरतन काम्प्लेक्स (फतहपुरा ),01 करावली (कुराबड़ ),01 कराकला (बम्बोरा ),01 सम्प्रेषण गृह (सुखेर ), 01 रावजी का हाटा, 01 सेक्टर तीन (GMCH ) के निवासी है।
इससे पहले 15 मई 2020 के दिन 4 बजे मिली अपडेट उदयपुर के लिए राहत लेकर आयी और 52 लोगों की जाँचो में 52 नेगेटिव पाए गए थे और रात 12 बजे मिली अपडेट में 70 लोगों की जाँचो में 70 नेगेटिव पाए गए थे । कुल मिलाकर 15 मई की शाम से रात तक कोई भी मरीज कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया।
इस तरह उदयपुर में कुल आँकड़ा 354 पर पहुंच गया है।