उदयपुर में रात 8 बजे तक 8 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल आँकड़ा पहुँचा 223 !
उदयपुर में कोरोनावायरस पैर पसारते चला रहा है। कोरोनावायरस रोगियों की संख्या में आज रात को 08 नए रोगियों का इजाफा हो गया है ।कुल मिलाकर उदयपुर में अब तक 223 कोरोनावायरस रोगी पाए गए हैं।
रात 8 बजे की रिपोर्ट में 50 संदिग्धों में 42 नेगेटिव और 8 हॉटस्पॉट एरिया से पॉजिटिव पाए गए है।