58 की लिस्ट में 1 नाम था रिपीट, उदयपुर में आज तक केवल 79 कोरोना पॉजिटिव !
उदयपुर में कोरोना विस्फोट के शुरुआती आंकड़ों ने उदयपुर वासियो का दिल दहला दिया। इसके बाद 58 नए कोरोना पॉजिटिव रोगियों के साथ अन्य 6 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरे आने लगी।
लेकिन रात 8 बजे CMHO दिनेश खराड़ी ने कहा कि अन्य 5 रोगियों की जाँच रिपीट टेस्ट थे जिसने अलग लिस्ट में आने के कारण कंफ्यूजन पैदा कर दिया। उस समय तक केवल 80 रोगियो के होने की बात कही जा रही थी।
लेकिन रात 9 बजे CMHO दिनेश खराड़ी ने बताया कि उदयपुर में आज तक केवल 79 कोरोना पॉजिटिव है और 1 नाम 58 वाले रोगियों की लिस्ट में रिपीट हो गया था।