ग्रामीण क्षेत्रों में 3 लाख 63 हजार 112 जल कनेक्शन के लिए 717.40 करोड़ रूपए की मंजूरी
जयपुर, 7 जुलाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रदेश में 3 लाख 63 हजार 112 जल कनेक्शन देने के लिए इस वर्ष 717.40 करोड़ रूपए व्यय किए जाने की मंजूरी दे दी है। 5 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 180 परियोजनाओं के माध्यम से ये कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 20 लाख घरों को चरणबद्ध रूप से पेयजल कनेक्शन से जोड़ने की घोषणा की थी। इसके तहत चालू वित्तीय वर्ष एवं अगले वित्तीय वर्ष में कुल 1793.50 करोड़ रूपए के कार्य कराए जाएंगे। वर्ष 2021-22 के लिए 717.40 करोड़ रूपए की राशि व्यय करने की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दे दी है। यह स्वीकृति जल जीवन मिशन हेतु कुल राशि 16235.32 करोड़ रूपए की सैद्धान्तिक सहमति के अन्तर्गत दी गई है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en