Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / 26 अगस्त: उदयपुर में फिर फुटा कोरोना रूपी बम, दिन में 2:40 तक बजे 70 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि !

clean-udaipur 26 अगस्त: उदयपुर में फिर फुटा कोरोना रूपी बम, दिन में 2:40 तक बजे 70 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि !
News Agency India August 02, 2020 03:07 PM IST

26 अगस्त: उदयपुर में फिर फुटा कोरोना रूपी बम, दिन में 2:40 तक बजे 70 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि !

उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मिलने का सिलसिला लगातार कई दिनों से जारी है।

आज दिन में 02:40 पर उदयपुर CMHO डॉक्टर दिनेश खराड़ी से मिली अपडेट के अनुसार 852 लोगों की जाँच में 807 नेगेटिव और शेष 45 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए है।

कोरोना पॉजिटिव रोगियों में तीन कोरोना वारियर्स है जिनमें एक डॉक्टर है जो कि हीरो हौंडा शोरूम के पीछे (सुखाडिया सर्क के रहने वाले हैं , वहीं एक अन्य डॉक्टर दबायेचा (खेरवाड़ा) के रहने वाले हैं ।इसके साथ ही जीएमसीएच अस्पताल का एक नर्सिंग स्टाफ जो कि आर के पुरम (गोकुल विलेज)के रहने वाले है और कोरोना संक्रमित पाये गये है।

कोरोना संक्रमित में 13 क्लोज कांटेक्ट हैं जिनमें से सात व्यक्ति चौबीसा गली (चांदपोल बाहर) से तीन व्यक्ति चेतक सर्कल से , एक व्यक्ति चित्तौडो का टिंबा (महावतवाड़ी) से एक व्यक्ति अंबेरी (बड़गांव) से और एक व्यक्ति फतहनगर (मावली) से कोरोना संक्रमित पाया गया है

वही कोरोना संक्रमितों के 29 नए केस है, जिसमें से एक व्यक्ति पीपली चौक (गारियावास), एक व्यक्ति नाडाखाड़ा (सूरजपोल, एक व्यक्ति गणेश नगर (पहाड़ा) एक व्यक्ति तरपाल (गोगुंदा) से, एक व्यक्ति बीएसएनल ऑफिस के पास सेक्टर 4 से, एक व्यक्ति महावीर कॉलोनी (सेक्टर 4), एक व्यक्ति न्यू भैरव नगर , नायरा पेट्रोल पंप के पास (शोभागपुरा) से, एक व्यक्ति कदमाल (बड़गांव) से, एक व्यक्ति जयातवाड़ी (हाथीपोल) से, एक व्यक्ति धूलकोट चौराहा (आयड़) से, एक व्यक्ति बस स्टैंड ऋषभदेव से, एक व्यक्ति सेक्टर 11, कम्युनिटी हॉल के पास और एक व्यक्ति बोहरवाड़ी (उदयपुर से, एक व्यक्ति रजा कॉलोनी (मल्लातलाई) से, एक व्यक्ति तालाब रोड (डबोक) से, एक व्यक्ति चित्रकूट नगर (भुवाना) से, एक व्यक्ति भारत पेट्रोल पंप के पास (सेक्टर 4) से, एक व्यक्ति आईबीएम कॉलोनी (सेक्टर 11) से, एक व्यक्ति सुखदेवी नगर (बेदला) से ,एक व्यक्ति सिंघटवाड़ी स्ट्रीट,बड़ा बाजार (घंटाघर)से ,एक व्यक्ति प्रभात नगर (सेक्टर 5) से, एक व्यक्ति महादेव नगर (शोभागपुरा) से, एक व्यक्ति जयश्री कॉलोनी (बोहरा गणेश जी) से, एक व्यक्ति विनायक रेजिडेंसी (केशव नगर) से , एक व्यक्ति पिपोड़ा (झाडोल) से, एक व्यक्ति कृष्णपूरा (भोपालपुरा)से , एक व्यक्ति हाथीपोल से, एक व्यक्ति गरीब नवाज कॉलोनी (मल्लातलाई) से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

इससे पहले आज दिन में 12:36 पर उदयपुर CMHO डॉक्टर दिनेश खराड़ी से मिली अपडेट के अनुसार 712 लोगों की जाँच में 687 नेगेटिव और शेष 25 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए थे।

कोरोना पॉजिटिव रोगियों 24 व्यक्ति नए केस है जिनमें एक व्यक्ति बजरंग नगर (तितरडी) से, एक व्यक्ति यादव कॉलोनी (अंबामाता) से ,दो व्यक्ति खाँजीपीर (किशनपोल) से, एक व्यक्ति धोली बावड़ी (दिल्ली गेट) से ,एक व्यक्ति महावतवाडी (घंटाघर) से ,आठ व्यक्ति झाडोल (फलासिया) से ,एक व्यक्ति विजया बैंक (सेक्टर 13) से, एक व्यक्ति चारभुजा मंदिर के पास (खेमपुरा)से, एक व्यक्ति मोहली चौहट्टा (वारियों की घाटी के पास) से ,पांच व्यक्ति सहकारी भंडार से जिसमें से एक व्यक्ति कालाजी गोराजी (सूरजपोल)से ,एक व्यक्ति एलआईसी क्वार्टर के पास (सेक्टर 4) से, एक व्यक्ति नाकोड़ा नगर (रकमपुरा) से, दो व्यक्ति सहकारी भंडार से कोरोना संक्रमित पाए गए हैं । इसके साथ ही एक व्यक्ति रामद्वारा चौक से और एक व्यक्ति सेक्टर 4 हिरण मगरी से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

कोरोना संक्रमितों में 01 व्यक्ति क्लोज कॉनटेक्ट् है और भटियानी चौहट्टा (जगदीश चौक) का निवासी है।

इस तरह 26 अगस्त 2020 के दिन में 2:40 तक उदयपुर में कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा 2452 पहुँच गया है।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS