राहत भरी खबर : अब तक उदयपुर में 70 व्यक्ति हुए कोरोना से रिकवर,सुबह 9 बजे तक कोई नया कोरोना रोगी नहीं !
उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मिलने का सिलसिला आज थमता नज़र आया है । राज्य सरकार द्वारा आज सुबह 9 बजे जिला वार जारी किये गए आँकड़ो के मुताबिक एक भी व्यक्ति आज उदयपुर में पॉजिटिव नहीं पाया गया है और बीते एक दिन से पॉजिटिव रोगियों का आँकड़ा 445 पर स्थिर बना हुआ है।
उदयपुर में अब तक 11842 लोगों की कोरोना जाँच की गयी है और 70 लोग कोरोना से ठीक होकर स्वस्थ हुए है। वही कोरोना से संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 374 है। इसमें प्रवासी संक्रमितों की सँख्या 39 है। अब तक कुल 6 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके है और इनमे से आज तीन लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।