27 मई 2022 : लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सेना के वाहन की दुर्घटना में अब तक भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई है, जबकि अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार वाहन श्योक नदी के पास हादसे का शिकार हुआ।
सेना के सूत्रों से जानकारी मिली है कि घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। अधिक गंभीर लोगों को भारतीय वायुसेना द्वारा पश्चिमी कमान में स्थानांतरित करने के लिए हवाई प्रयास किए जा रहे हैं।