उदयपुर जीत रहा, कोरोना हार रहा, 66 एक्टिव केस, 87.86 प्रतिशत रिकवरी रेट !
उदयपुर कोरोना से जंग जीतता जा रहा है। इसमें कोरोना योद्धाओं समेत उदयपुर वासियों के योगदान को याद किया जाता रहेगा।
उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी से आज शाम 5 :15 पर मिली सूचना के अनुसार 577 कुल कोरोना पॉजिटिव लोगों में से 507 सही हो चुके है।
इसके साथ ही 455 लोग अब तक अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जा चुके है।
वर्तमान में केवल 66 एक्टिव कोरोना संक्रमित केस है और उदयपुर में रिकवरी रेट 87.86 है।